{"_id":"5f722e9d8ebc3e9b8c5d69a6","slug":"police-are-preparing-to-crack-down-on-criminals-bijnor-news-mrt5035726158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी पुलिस
बिजनौर। गोकशी के मामले में फरार चल रहे किरतपुर नगर पालिका के चेयरमैन व सपा नेता अब्दुल मन्नान को पुलिस बचने का कोई मौका नहीं देना चाहती है। पुलिस ने अब्दुल मन्नान के खिलाफ हाईकोर्ट में कैविट दाखिल की है। चेयरमैन द्वारा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका डालने की आशंका के चलते पुलिस ने पहले ही कार्रवाई कर दी है।
कई थानों की पुलिस ने कुछ दिन पहले किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान के बाग में छापा मारा था। पुलिस ने मौके पर गोकशी होती हुई पकड़ी थी। गोवंश के अवशेष व पशु कटान के उपकरण पुलिस ने मौके से बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को दबोचा था। चेयरमैन अब्दुल मन्नान तब अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। चेयरमैन जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर तीन अक्तूबर को सुनवाई होनी है। पुलिस को शक है कि अब्दुल मन्नान अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट भी जा सकता है। पुलिस ने चेयरमैन व उसके फरार साथियों के घर की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र डाल रखा है। पुलिस ने अब्दुल मन्नान के हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने से पहले ही अपनी कैविट दाखिल कर दी है। पुलिस ने हाईकोर्ट में दाखिल कैविट में अपना पक्ष रखा है। एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट में चेयरमैन के खिलाफ कैविट दाखिल कर दी गई है। पुलिस ने कैविट के जरिये अपना पक्ष कोर्ट के सामने रख दिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।