फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police alert about Delhi's violence

दिल्ली की हिंसा को लेकर पुलिस सतर्क, गश्त बढ़ीं

Thu, 27 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police alert about Delhi's violence
दिल्ली की हिंसा को लेकर पुलिस सतर्क, गश्त बढ़ी
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली में फैली हिंसा को लेकर बिजनौर जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है। दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस और ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। सामान्य दिनों की तरह यात्री दिल्ली आ जा रहे हैं।

पुलिस हर तरह की गतिविधि पर नजर रख रही है। सुरक्षा एजेंसी भी अपने काम में जुट गई हैं। गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करने का काम चल रहा है। दिल्ली में भले ही हिंसा फैल रही हो पर ट्रेन व बसों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कोई फर्क नहीं पड़ा है। बसों व ट्रेनों का संचालन रोज की तरह हो रहा है। बसों में यात्री भी रोज की तरह दिल्ली आ जा रहे हैं। पूरा दिन दिल्ली के लिए रोडवेज बसें चल रही हैं। दिल्ली आने जाने यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार और रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी सुनील कुमार के मुताबिक यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। व्यापारी नेता मनोज कुच्छल का कहना है कि सब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed