फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police accused of one sided action, advocates abstaining from work

Bijnor News: पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप, कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Tue, 19 Dec 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police accused of one sided action, advocates abstaining from work
- बार एसोसिएशन ने पुलिस पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता इखलाक अहमद के विरुद्ध पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए न्याय न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महामंत्री जितेंद्र राजपूत, संजय त्यागी, राजेंद्र सिंह, फहीम अहमद, कामेंद्र सिंह, अंबरीक सिंह, जाकिर हुसैन, अतर सिंह सहित आदि अधिवक्ताओं ने बैठक में भाग लिया। अधिवक्ताओं ने कल्हेड़ी-मुबारकपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके संबंधियों के खिलाफ एकतरफा पुलिस कार्रवाई की निंदा की। अधिवक्ताओं का आरोप था कि भूमि संबंधी विवाद की रंजिश में कल्हेड़ी में हुए संघर्ष में पुलिस ने जमशेद की तहरीर पर एकतरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। उधर, पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ अधिवक्ता इखलाक अहमद की ओर से कल्हेड़ी-मुबारकपुर निवासी जमशेद, फहीम, मो़ शऊद, मो़ सुहेल सहित आठ नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed