फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Poetry Conference in Najibabad

दीपों का उजियारा फैले हर काले अंधियारे पर ...

Thu, 24 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Poetry Conference in Najibabad
नजीबाबाद में अभिव्यक्ति की काव्य संध्या में नन्ही कवयित्री को सम्मानित करते साहित्यकार। - फोटो : NAZIBABAD
दीपों का उजियारा फैले हर काले अंधियारे मन...
विज्ञापन

नजीबाबाद। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की काव्य संध्या में कवियों ने सामाजिक परिवेश और दीपावली से जुड़ीं रचनाएं प्रस्तुत कीं।
नीरज सिंघल के आवास पर धामपुर की पूर्व चेयरमैन लीला सिंघल की अध्यक्षता में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इंद्राणी गोयल, विशिष्ठ अतिथि एसपी तिवारी की उपस्थिति में काव्य संध्या में कवियों ने सशक्त रचनाओं से मन मोह लिया। अशोक सविता ने पढ़ा, दीपावली दीपक का त्योहार है, मानव तेरे मन में विचारों के सघन वन में क्यों अंधकार है। जितेंद्र कक्कड़ ने आला भी तू अव्वल भी तू हर नूर में जज्बा तू ही तू रचना सुनाई। कुमुद कुमार ने पढ़ा - तिरंगा को कफन बनाकर शहादत के लिए निकला हूं। निशा अग्रवाल ने पढ़ा अमन चैन के खील बताशे, देश प्रेम की पूजा हो। प्रदीप डेजी ने मुझे भी रोशनी मिल जाए बिना बने सूरज कविता सुनाई। राजेंद्र त्यागी ने पढ़ा - न लगती कभी चांदनी खूबसूरत। राजेश मिश्रा राजू ने दीपों का उजियारा फैले हर काले अंधियारे मन कविता सुनाई। डॉक्टर बेगराज ने पढ़ा - दो पैसे कमाने परदेश क्या गए साजन। मंजू मधुर ने चलो प्रेम के दीए हम जलाएं कविता सुनाकर खूब वाह वाही बटोरी।

इस दौरान अजय जौहरी, टीकम सिंह, नीरज सिंघल, भगीरथ सिंह, अक्षत सिंघल, अंजलि मिश्रा, जयप्रकाश जौली, श्यामप्रकाश तिवारी और नानक ने भी काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि इंद्राणी गोयल ने रचनाकारों की सामाजिक चिंतन सोच की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्ष लीना सिंघल ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा नेता आशीष सिंघल, लीना सिंघल, शिवकुमार माहेश्वरी, रुस्तम यादव, मोनिका यादव, पंकज सिंघल, दीपाली सिंघल, कमलेश सिंघल, निशांत, अखिल अग्रवाल, राजकुमार, धीरज श्रीवास्तव, दीपक सिंघल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed