फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PNB gate locked

Bijnor News: पीएनबी के गेट पर लगाया ताला

Thu, 24 Oct 2024 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
PNB gate locked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिवाला कलां। पंजाब नेशनल बैंक शिवाला कलां के अधिकारियों और कर्मचारियों पर किसानों ने 15 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से निकालने का आरोप लगाते हुए किसानों ने धरना दिया। दोपहर में बैंक पर ताला जड़ दिया। एलडीएम और सीनियर मैनेजर को अपने साथ धरने में बैठाया।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेश कुमार की एलडीएम जितेंद्र गुप्ता और सीनियर मैनेजर शिशिर त्रिवेदी से वार्ता हुई। वार्ता विफल होने पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने साथ बैठा लिया। थाना अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा भी सूचना पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया पूर्व शाखा प्रबंधक बजरंगी लाल ने आरोपी बैंक कैशियर थाना स्योहारा गांव विशनपुर धुंधली निवासी कामिल हुसैन के विरुद्ध खातों से 2 करोड़ 83 लख रुपये निकलने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसको पकड़ कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक किसानों का धरना जारी था। इस दौरान सोमपाल सिंह, चरण सिंह, महेश कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed