फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pledged cleanliness to villagers

गांववासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

Sun, 08 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pledged cleanliness to villagers
गांववासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
विज्ञापन

हरेवली। करुणा समाज सेवा संस्था ने गांव शाहनगर कुराली में स्वच्छता अभियान के तहत जूनियर विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। गांव को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रेरित किया।

रविवार को करूणा समाज सेवा संस्था के पदाधिकारी संत अल्फोंसा चर्च समन्वयक गजेंद्र सिंह फादर टिजोफोमर सिस्टर कुसुम, सुरजीत कौर, विभा शर्मा आदि ने शाहनगर कुराली जूनियर विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीणों को इकट्ठा कर स्वच्छता के महत्व को समझाया। गांव को साफ सुथरा बनाने के लिए गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। गांव की नालियों व मार्गों को साफ किया। बच्चों ने रैली निकालकर गंदगी दूर भगानी है, गांव में स्वच्छता लानी है। हम सबका एक ही नारा, साफ सुथरा हो गांव हमारा के नारे लगाए। सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर शिक्षामित्र राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक शीशराम सिंह, शकील अहमद, अनीता देवी, रमेश सिंह, हरिओम सिंह, कृपाल सिंह, गुड्डी देवी, ओमवती, जयवती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed