Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A police-constable couple arrived in their village to celebrate Karwa Chauth; the husband died

बिजनौर: करवाचौथ मनाने गांव आया सिपाही दंपती, घर में करंट लगने से पति की मौत, पत्नी-बच्चों का बुरा हाल

Sun, 01 Nov 2026 11:52 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 01 Nov 2026 11:52 AM IST
सार

संभल के बहजोई थाने में तैनात राहुल कुमार अपनी पत्नी वर्षा के साथ त्योहार मनाने बिजनौर आए थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने खुशी-खुशी त्योहार मनाया। मगर उन्हें क्या पता था कि दो दिन में ही खुशियां उजड़ जाएंगी। 

विज्ञापन
Bijnor: A police-constable couple arrived in their village to celebrate Karwa Chauth; the husband died
राहुल कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा था, उसे क्या पता था कि दो दिन बाद ही उसकी मांग का सिंदूर उजड़ जाएगा। जिस घर में करवाचौथ की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। पति की मौत से पत्नी वर्षा रानी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पांच साल की मासूम बेटी और तीन साल के बेटे को अभी यह भी एहसास नहीं कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ग्राम धर्मूवाला निवासी किसान प्रभु सिंह के 34 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार पाल संभल जनपद के थाना बहजोई में पुलिसकर्मी के पद पर तैनात थे। वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए राहुल की तैनाती डायल 112 में थी। उनकी पत्नी वर्षा रानी भी पुलिस विभाग में सिपाही हैं और दोनों की तैनाती थाना बहजोई में ही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल कुमार अपनी पत्नी के साथ 25 अक्तूबर को करवाचौथ का पर्व मनाने गांव आए थे। दोनों को रविवार को छुट्टी पूरी होने के बाद वापस बहजोई पहुंचकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। परिवार में त्योहार की खुशियां थीं और पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर ईश्वर से सलामती की दुआ मांगी थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों का यह माहौल इतनी जल्दी मातम में बदल जाएगा।
 
विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार को राहुल कुमार घर में बिजली का प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान टूटे हुए तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए नगीना के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

राहुल की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वर्षा रानी बदहवास हो गईं। जिस जीवनसाथी के साथ कुछ दिन पहले उन्होंने करवाचौथ का त्योहार मनाया था, उसी के अचानक बिछड़ जाने से उनका संसार उजड़ गया। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में हर आंख नम है।

ये भी देखें...
बागपत: खेड़ा इस्लामपुर में तीन लोगों को गोली मारने वाले दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed