नजीबाबाद। युवा भारत सेवा समिति सामाजिक कार्यक्रम में एसडीएम और सीओ ने विद्यार्थियों से शैक्षिक भविष्य के प्रति जागरूक करने की सलाह दी। समिति की ओर से जरूरतमंद 150 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।
युवा भारत सेवा समिति की ओर से नशामुक्ति जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों से नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण कर शैक्षिक भविष्य को संवारने की शपथ दिलाई।
विशिष्ट अतिथि एसडीओ विकास कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका यादव, शिक्षाविद डॉ. अरुण देव, सफदर आमिर, इकबाल हिंदुस्तानी की उपस्थिति में संगोष्ठी के शुभारंभ पर तनु, महक और हेमा ने मनोहरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के अध्यक्ष सुबेंदु चक्रवर्ती, राकेश जुनेजा, शुभम सिंह के नेतृत्व में संस्था की ओर जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। सुबेंदु चक्रवर्ती के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अजय यादव, सुनील कुमार, अनुज शर्मा, नफीस अहमद, हेमेंद्र आर्य, सीमा, शहाना, अपूर्व विश्वास, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।