{"_id":"6453fb3351b93f55750bc154","slug":"players-improving-their-talent-at-nehru-sports-stadium-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-2652-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभा निखार रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभा निखार रहे खिलाड़ी
Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में तरण ताल में तैराकी करते युवक।
-स्केटिंग रिंक, लॉन टेनिस कोर्ट हुआ तैयार
-तरण ताल में तैराकी सीखने के लिए पंजीकरण करा रहे युवा
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। युवा वर्ग अपनी प्रतिभा निखारने के लिए स्टेडियम में पसीना बहा रहा है। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलग-अलग खेलों में करीब 300 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। बिजनौर के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोश कर रहे हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्केटिंग रिंक और लॉन टेनिस कोर्ट भी तैयार हो चुका है। सुबह-शाम खिलाड़ी प्रशिक्षण लेकर खुद का भविष्य संवार रहे हैं। स्केटिंग में करीब 20 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। वहीं वालीबॉल, क्रिकेट, शूटिंग, फुटबॉल, कबड्डी, भाला फेंक, बैडमिंटन, खो-खो, भारोत्तोलन आदि खेलों में अधिक रूचि लेकर खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं आर्मी की तैयारी कर रहे कुछ युवा भी दौड़ लगाने रोजाना स्टेडियम आते हैं। अप्रैल माह से तरणताल भी शुरू कर दिया गया है। तैराकी सीखने के लिए युवा अपना पंजीकरण करा रहे हैं। इस समय तैराकी सीखने के लिए करीब 35 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
-छह मई को होगा वालीबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह मई को सब जूनियर बालक वर्ग का जिला स्तरीय वालीबॉल ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रायल में केवल वो खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिनका जन्म एक जनवरी 2007 या उसके बाद का हो। ट्रायल स्टेडियम में शाम को चार बजे होगा। सब जूनियर बालक वर्ग वालीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 14 मई तक आगरा में आयोजित होगी।
विज्ञापन
-- --
वर्जन::
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। धीरे-धीरे स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। सभी खेलों में खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
.....जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर