{"_id":"6127da158ebc3e679d6d0c9c","slug":"platforms-will-be-increased-according-to-the-length-of-the-trains-nazibabad-news-mrt5534784123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद से लक्सर निरीक्षण के दौरान नजीबाबाद पहुंचे डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद से लक्सर निरीक्षण के दौरान नजीबाबाद पहुंचे डीआरएम
विज्ञापन
नजीबाबाद में स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम।
- फोटो : NAZIBABAD
गाड़ियों की लंबाई के हिसाब से बढ़ाए जाएंगे प्लेटफार्म
धामपुर। मंडलीय रेलवे महाप्रबंधक अजय नंदन ने बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन की लंबाई के अनुपात में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को देेखा। ट्रेनों के डिब्बे ज्यादा लगने के कारण उनकी लंबाई अधिक होने से प्लेटफार्म छोटे पड़ने लगे हैं।
इस समस्या को देखते हुए डीआरएम ने प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान धामपुर शुगर मिल के अधिकारी संजीव सिसौदिया, मुनीश कुमार ने डीआरएम को अवगत कराया कि माल गोदाम के पास के इलाका काफी खराब है। माल गोदाम के निकट ही काफी बड़े बड़े गहरे गड्ढे होने के चलते चीनी लोड करते समय वाहन उसमें फंस जाते हैं। वाहन को निकालने के दौरान काफी समय खराब हो जाता है। उन्होंने माल गोदाम के पास के गड्ढे को भरवाने की मांग की। यह भी अवगत कराया कि माल गोदाम पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने से लेवर को माल लोडिंग के समय दिक्कत होती है। इस दौरान सीनियर डीसीएम फ्रंट मोनू लूथरा, डीओएम सुनील सिंह, पीडब्ल्यूआई केएल वर्मा, आरपीएफ इंचार्ज विकल चौधरी, स्टेशन प्रभारी कुलदीप कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण
नजीबाबाद। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर ऑपरेटिंग अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कोटद्वार ब्रांच लाइन के विद्युतीकरण से संबंधित जानकारी की। उन्होंने कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने के संबंध में भी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डीआरएम को वर्ष 2018 में एईएन रेलवे द्वारा फुटओवर ब्रिज बनाने के प्रस्ताव से संबंधित 1.13 लाख करोड़ रुपये के बजट, नक्शा आदि के संबंध में कागजात डीआरएम को सौंपकर जनहित में फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग की। इस मौके पर एसएस रेलवे स्टेशन जयपाल सिंह, सीएमआई आरके सिंह, सीआईटी शकील हैदर भी मौजूद रहे।

नजीबाबाद में डीआरएम को फुटओवर ब्रिज के बारे में जानकारी देते मनोज शर्मा।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन