{"_id":"643d8d57f1dfbc682c0b6467","slug":"pilibhit-became-the-winner-by-defeating-moradabad-in-volleyball-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-1742-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वॉलीबाल में मुरादाबाद को हराकर विजेता बना पीलीभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वॉलीबाल में मुरादाबाद को हराकर विजेता बना पीलीभीत
Mon, 17 Apr 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता में वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिल
बिजनौर। पुलिस महकमे की ओर से बरेली जोन की अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वॉलीबाल में मुरादाबाद को हराकर पीलीभीत की टीम ने परचम लहराया।
सोमवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर ने किया। पुरुष वर्ग में वॉलीबाल का पहले मैच में शाहजहांपुर ने संभल को हराया। दूसरे मैच में पीलीभीत ने अमरोहा काे हराया। तीसरे मैच में रामपुर को हराकर बरेली ने विजय प्राप्त की। तीसरे मैच में बिजनौर विजेता बना। पांचवें मैच में मुरादाबाद को हराकर पीलीभीत पीलीभीत ने विजय प्राप्त की। महिला वर्ग वॉलीबाल में बदायूं को हराकर बिजनौर की टीम ने झंडे गाड़ दिए।
उधर, बास्केटबाल के तीसरे मैच में बिजनौर ने रामपुर की टीम को हरा दिया। साथ ही योग प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन हॉल में कराया गया। जिसमें बरेली जोन की नौ टीमों ने भाग लिया, जिसमें जनपद बिजनौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल के तीसरे मैच में बरेली को हराकर बदायूं ने विजय प्राप्त की। टेबल टेनिस में चौथा मैच जनपद अमरोहा व मुरादाबाद के मध्य खेला गया। जिसमें अमरोहा की टीम को सफलता मिली। प्रतियोगिता के दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव, सीओ चांदपुर सर्वम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह अपनी टीम के साथ निर्णायक मंडल के रूप में शामिल रहे।