फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pickup driver killed in collision with oil tanker

Bijnor News: तेल के टैंकर से भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत

Wed, 24 Sep 2025 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 24 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver killed in collision with oil tanker
पैजनिया/अफजलगढ़। ग्राम खासपुरा के पास पिकअप और तेल के टैंकर की भिड़ंत में पिकअप चालक सहारनपुर के मोहल्ला हबीब कॉलोनी निवासी एजाज खान (48) पुत्र सगीर की मौके पर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 11 बजे तेल से भरा एक टैंकर बिजनौर से मुरादाबाद जा रहा था। पैजनिया क्षेत्र के गांव खासपुरा के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि दोनों वाहन विपरीत दिशा में घूम गए। सूचना पर पहुंची पैजनिया चौकी पुलिस ने पिकअप वाहन में फंसे एजाज के शव को किसी तरह बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस बीच टैंकर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बाइक से बचाने के प्रयास में टैक्सी पलटी, अफजलगढ़ के उत्तरकाशी के गांव बैगनमोरी निवासी चालक सद्दाम पुत्र तालिब व अशरफ पुत्र यामीन टैक्सी गाड़ी से बनबसा से देहरादून जा रहे थे। जिकरीवाला के पास अफजलगढ़ थाने के गांव रामनगर निवासी महमूद पुत्र रसीद व उसकी पुत्री आयशा बाइक से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को बचाने के प्रयास में टैक्सी पलट गई। वहीं बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। टैक्सी और बाइक सवार चारों घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सक ने अशरफ व महमूद को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed