फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Phupufta announced a phased movement

फुपुफ्टा ने चरणबद्ध आंदोलन का किया एलान

Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Phupufta announced a phased movement
फुपुफ्टा ने चरणबद्ध आंदोलन का किया एलान
विज्ञापन

बिजनौर। देश के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों के संगठन फुपुफ्टा के अधिवेशन में अर्से से लंबित मांगों के पूरा नहीं होने पर पांच अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का फैसला लिया गया है। अधिवेशन में अनुदानित महाविद्यालयों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन में पीएचडी की उपाधि धारक शिक्षकों को महाविद्यालय में पदभार ग्रहण करने पर एडवांस इंक्रीमेंट देने की मांग प्रमुखता से उठी है।
रूहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रूटा के अध्यक्ष एवं वर्धमान कॉलेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार, महामंत्री डॉ. स्वदेश सिंह, आरएसएम कॉलेज धामपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्वराज सिंह तथा डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है। डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि वृंदावन में हुए अधिवेशन में देश के 500 से अधिक शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाल करने, महाविद्यालयों में प्रोफेसर पदनाम देने, डिग्री शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने, कोरोना से मृत शिक्षकों का जीपीएफ, पेंशन का शीघ्र भुगतान करने तथा पीएचडी उपाधि धारक शिक्षकों को विश्वविद्यालय की व्यवस्था के अनुसार कार्यभार संभालने पर पांच एडवांस इंक्रीमेंट देने आदि प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि मांगों को लेकर पांच अक्तूबर को पूरे देश में विश्वविद्यालय स्तर पर तथा उसके बाद निदेशालय स्तर पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में सभी शिक्षक प्रतिनिधि इस बात से एक मत थे कि कोरोना काल में छात्रों की पढ़ाई के नुकसान की भरपाई की जाए। शिक्षक मनोयोग से अपने शिक्षक के दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed