फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Performed yagna in Dhampur, Halwa - Sweets distributed

भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को उत्सव के रूप में मनाया, यज्ञ कर प्रसाद का वितरण किया

Thu, 06 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Performed yagna in Dhampur, Halwa - Sweets distributed
धामपुर दुर्गा विहार कालोनी में मंदिर में यज्ञ करते श्रद्धालु। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ ने जनपद बिजनौर में 51 विभिन्न स्थानों पर हवन का आयोजन किया गया। संघ के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक डा. इंद्र देव सिंह ने अपने आवास पर यज्ञ किया। सौरभ प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ, ममता विश्नोई, राकेश कुमार चौहान, करण सिंह सैनी, श्याम सिंह सैनी, बंटी गुर्जर, राजू सिंह चौहान, विनीत शर्मा, जयदीप सिंह चौहान, ईश्वर चंद्र सूर्य, राम लक्ष्य प्रताप सिंह, चरन सिंह सैनी, तेजपाल सिंह सैनी, नरेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, गोपाल सिंह मौजूद रहे। यज्ञ डॉ. दयाराम विश्नोई संपादित कराया। मिष्ठान का वितरण हुआ।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों और भाजपाइयों ने जगह-जगह हलवा और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नगीना चौराहे पर विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अनिल गोयल, पंकज कुमार, शैलेंद्र कुमार, रोहित सैनी, आकाश विश्नोई मौजूद रहे। चंपा देवी मंदिर से लेकर पूरे नगर में भाजपाइयों ने हलवा बांटा। इस मौके पर चेयरमैन पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, सभासद भूपेंद्र सैनी एवं राकेश चौधरी, महेंद्र धनौरिया, उदित जैन, राकेश चौधरी, लवी शर्मा, सुनील गुप्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर में पांच-पांच दीपकों का भी वितरण भी किया।
विज्ञापन

श्री बाग रामलीला समिति की ओर से भगत सिंह चौक पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान वातावरण गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में उदित कुमार बंसल, कैलाश मित्तल, संजीव जैन, विजय जैन, संयम जैन, सौरभ मित्तल, अनिल अग्रवाल कटका, मनोज जोशी, गौरव मित्तल, नवनीत गोस्वामी, सुरेंद्र जोशी, पंकज कुमार शर्मा चाकरपुरिया, पीयूष, तुषार भारद्वाज, अंकित सैनी, तपेश शर्मा, मनोज चौहान, संयम जैन मौजूद रहे। गांवों भी लोगों को भारी उल्लास दिखाई दिया। गांव मोरना में यज्ञ का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। गांव चाकरपुर, भवानीपुर तरकौला , उमरी में लोगों ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर रणजीत सिंह पूर्व प्रधान रविराज सिंह, भारत भूषण शर्मा, पंकज कुमार, डा. सुनील कुमार, अशोक कुमार एड. रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed