फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Performed by placing a gas cylinder on the head

सिर पर गैस सिलिंडर रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 18 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Performed by placing a gas cylinder on the head
शेरकोट में गैस के सिलिंडर के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
सिर पर गैस सिलिंडर रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शेरकोट। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गैस, पेट्रोल, डीजल सहित अन्य सामानों की बढ़ती कीमतों के विरोध में गैस के खाली सिलिंडर सिर पर रखकर प्रदर्शन किया।

सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन शेख कमरुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ता गैस के खाली सिलिंडर सिर पर रख एकत्र हुए और भाजपा सरकार को आमजन विरोधी बता प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख कमरुल इस्लाम ने देश में बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की। कहा भाजपा के नेता सड़क से लेकर सदन तक झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे है। भाजपा देश में नफ़रत फैलाने एवं झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। इस मौके पर भोले कुरैशी, नईम अहमद, तसलीम अहमद, बब्बन राईन, जिया अहमद उर्फ सेट्टू, शेख इस्माईल, मोहम्मद अकरम, शमीम अहमद, मोहम्मद रिजवान, मुकीम मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed