{"_id":"63db345c9acdc7063514bc9e","slug":"peoples-eyes-were-fixed-on-the-general-budget-there-was-a-mixed-reaction-bijnor-news-c-14-1-101498-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - आम बजट पर टिकी रहीं लोगों की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - आम बजट पर टिकी रहीं लोगों की निगाहें
Thu, 02 Feb 2023 09:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर विधायक सुचि चौधरी।
- बजट सुनने के लिए टीवी देखते रहे लोग, लोगों की रही मिलीजुली प्रतिक्रिया
फोटो-20, 21, 22, 30, 31, 32, 33
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार ने आम बजट के सहारे सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। किसान, व्यापारी, नौकरीपेशा से लेकर उद्यमियों और युवाओं तक के लिए बजट में कुछ ना कुछ दिया गया है। बुधवार को पेश किए गए बजट पर आम लोगों से लेकर सभी वर्गों की निगाहें टिकी रहीं। बजट के एक-एक बिंदू को जानने के लिए लोग टीवी देखते रहे। इसके बाद इन्होंने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी।
हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए पेश हुआ बजट : सुचि मौसम चौधरी
बिजनौर सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी का कहना है कि नए टैक्स स्लैब से मध्यवर्ग को काफी राहत मिलेगी। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। बजट में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की चिंता की है। जिसमें महिला सम्मान बचत योजना का ऐलान किया गया है। इससे देश की 50 फीसदी आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा।
बजट में निजी निवेश को किया गया प्रोत्साहित : अमित गोयल
विवेक कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की स्थापना के लिए निजी निवेश को प्रोत्साहित किया गया है। जिससे नए रोजगार का सृजन होगा। टैक्स स्लैब में परिवर्तन से मध्यवर्ग को बहुत राहत मिली है। बजट के लिए भारत सरकार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन
बजट में टूरिज्म को मिला बढ़ावा : हितेश शर्मा
विवेक कॉलेज के कोआर्डिनेटर हितेश शर्मा ने बताया कि इस बजट से टूरिज्म, मेन्यूफैक्चर और फाइनेंस के क्षेत्र में भारत को हब बनाने का प्रयास किया गया है। टैक्स रिबेट से लोग खरीदारी ज्यादा करेंगे। जिससे विकास को बल मिलेगा। बजट भारत के विकास के हित में है।
बजट पर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से परिचर्चा
व्यापारी, गरीब, किसान सभी के हित में रहा बजट : सुभाष वाल्मीकि
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का कहना है कि किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, बुजुर्ग, महिलाओं, व्यापारी के लिए सबसे बढि़या और हित के लिए बजट है। आयकर सीमा बढ़ाने लोगों को लाभ देने का प्रयास किया गया है। बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई योजना अच्छी है।
बड़े घरानों के लिए अच्छा है बजट : राशिद हुसैन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन का कहना है कि बजट में गरीब, मजदूर, किसानों के लिए कुछ नहीं है। यह बजट बड़े घरानों के लिए अच्छा साबित हुआ है। जब तक किसान, मजदूर वर्ग सक्षम नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं होगा।
टैक्स फ्री करना चाहिए थे कृषि यंत्र, कीटनाशक, बीज : नागेंद्र पंवार
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने बताया कि बजट में किसानों को कृषि यंत्रों और कीटनाशक, खाद और बीज को टैक्स फ्री करना चाहिए था। सरकार किसानों का जिक्र करती है और बजट में अनदेखी दिखाई देती है। बजट में किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य समय पर मिलने की व्यवस्था होनी चाहिए थी। किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं होता और ना ही उन्हें ब्याज मिलता।
आम लोगों के हित से दूर रहा बजट : जितेंद्र सागर
बसपा के मुरादाबाद मंडल जोन इंचार्ज जितेंद्र सागर ने कहा कि यह बजट किसानों, व्यापारियों, युवाओं, बेरोजगारों के हित में नहीं है। बजट के नाम पर छला गया है। आम लोगों के हित से दूर यह बजट पेश किया गया है। बजट में कुछ अच्छा पेश नहीं हुआ है।