{"_id":"a04a3a9ae302d436bc9a535a2bc5e18f","slug":"people-with-panic-thieves-kanpe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के आतंक से कांपे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के आतंक से कांपे लोग
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाछरी मोड़। चोरों ने क्षेत्र के गांव उलेढ़ा में तीन घरों को खंगाल डाला। चोरों एक लाख रुपये की नकदी सहित करीब चार लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंगलवार रात गांव निवासी भूदेव घर में सोए हुए थे। सुबह करीब पांच बजे पत्नी ने उठकर देखा, तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा देखा।
सेफ और अलमारी के ताले टूटे देख उनके होश उड गए। चोर एक लाख रुपये की नकदी, सोने के कंगन, अंगूठी, आदि सामान चुराकर ले गए।
परिजनों के मुताबिक चोर रात के समय पीछे की ओर स्थिति तिलकराम की दीवार के सहारे भूदेव के मकान पर चढ़े और जीने से नीचे उतरकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं, रात के समय चोर मुनीश शर्मा के मकान में घुस गए तथा अलमारी में रखे सोने के कुंडल व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
तीसरी घटना को अंजाम देने के लिए चोर गांव झाल मार्ग नहर के किनारे स्थित रामौतार के मकान पर पहुंचे। चोर शौचालय के सहारे उनके मकान में घुस गए। ताले तोड़ने के दौरान आवाज होने पर मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे रामौतार की आंख खुल गई।
उन्हें नीचे आता देखकर चोर फरार हो गए। जाग होने पर चोर उनके चोरी की घटना को अंजाम नहीं सके। चोरी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश बाबू यादव ने घटना का मुआयना किया।
गांव में स्थित शिशु विद्या मंदिर में कई बार हुई चोरी व किसानों के मोटर चोरी की घटनाओं को लेकर थानाध्यक्ष से नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष का घेराव कर घटनाओं का खुलासा कराने की मांग की।
थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया तथा चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के अनुसार भूदेव सिंह का एक पुत्र भूपेंद्र सीआरपीएफ में और दूसरा पुत्र गौरव आर्मी में नौकरी करता है।
दोनों भाइयों ने बहन की शादी का सामान खरीदने के लिए पैसे भिजवाए थे। पैसे और जेवर चोरी होने पर भूदेव और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बंद मकान का ताला तोड़ा
धामपुर। मोहल्ला निवासी नासिर ने दी तहरीर में कहा वह मंगलवार रात एक गांव में शादी समारोह में गया। चोर मकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा जांच कर कार्रवाई होगी।
चोरों ने होटल को बनाया निशाना
शेरकोट। चोर टेंपो स्टैंड स्थित सलीम अहमद के होटल से एक सिलेंडर, तीन हजार रुपये नकद और सैटअप बाक्स चोरी कर ले गए। होटल मालिक ने पुलिस को तहरीर की।
पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, अफजलगढ़ के गांव चाऊवाला से चोर सरोज देवी की पशुशाला से दो भैंस चोरी कर ले गए।
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की रात में पशुओं को बांधकर सोई थी। बुधवार की सुबह उठाकर देखा तो दोनों भैंस पशुशाला से गायब थे। पीड़ित महिला ने पुलिस को पशुशाला में से दो भैंस चोरी होने की सूचना दी है।
मोहल्ला सरायरफी में चोरों का मचा शोर
चांदपुर। मुहल्ला सरायरफी में बंद मकान में सेफ और संदूक के ताले तोड़कर चोर 45 हजार की नगदी समेत जेवर चुराकर ले गए।
मुहल्ला सराय रफी निवासी नदीम सऊदी में काम करते हैं। वर्तमान समय में चांदपुर अपने घर आए हैं। फरवरी में लड़की में शादी है। उसके लिए सामान जोड़ रखा था। मंगलवार को वे अपने परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर ठाकुरद्वारा में अपनी रिश्तेदारी में गए थे।
रात्रि में चोर बराबर में बने मंदिर की ओर से मकान में घुस आए और कमरे में रखे संदूक और सेफ के ताले तोड़कर उसमें से करीब 45 हजार रुपये नगदी, दस तौला सोने और तीस तौला चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन, गैस सिलेंडर, कपड़ा आदि चुराकर ले गए। चोरों ने मंदिर के दानपात्र का ताला भी तोड़ा। पुलिस को तहरीर दी।