फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Higher primary school filled with water for ten days, three classes running in one room

Bijnor News: उच्च प्राइमरी स्कूल में दस दिन से भरा पानी, एक कमरे में चल रहीं तीन कक्षाएं

Sun, 30 Aug 2026 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Higher primary school filled with water for ten days, three classes running in one room
धामपुर में पुराना धामपुर का यह वह प्राथमिक विद्यालय है ,जिसमें इसी गांव के उच्चतर प्राथमिक विद्
धामपुर। पुराना धामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले 10 दिन से बरसात का पानी भरा हुआ है। इससे छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। फिलहाल सभी छात्र-छात्राओं को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया, जहां एक ही कमरे में छठीं से आठवीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। इस कारण छात्रों की उपस्थिति निरंतर घट रही है। शनिवार को इस विद्यालय के पंजीकृत 72 में से केवल 30 छात्र-छात्राएं ही हाजिर मिले।
विज्ञापन

पुराना धामपुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय गांव से एक तरफ इकड़ा नदी के किनारे है। इस विद्यालय में तीन शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। कक्षा छह से लेकर आठवीं कक्षा तक के लगभग 72 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में 19 अगस्त से बारिश की वजह से डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा है। प्रधानाचार्य कविता शर्मा का कहना है कि वह बीडीओ, बीईओ सहित विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी छात्रों को वहां से हटाकर गांव के ही प्राइमरी स्कूल के एक कक्ष में पढ़ाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र की परीक्षा के दौरान उन्हें काफी परेशानी हुई। जैसे तैसे सभी 72 बच्चों को परीक्षा दिलाई। परीक्षा के बाद बच्चों की उपस्थिति में निरंतर गिरावट आ रही है। क्योंकि प्राइमरी स्कूल के एक कक्ष में सभी को बैठ पाना संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अब केवल दो कमरों में पढ़ रहे 150 विद्यार्थी
प्राथमिक विद्यालय पुराना धामपुर की मुख्य अध्यापिका चित्रा कुमारी का कहना है कि उनके विद्यालय में कुल तीन कमरे हैं। एक कमरा उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्कूल के छात्रों को दे दिया। उनके विद्यालय में सात शिक्षिकाएं तैनात हैं और 150 पंजीकृत छात्र-छात्राएं हैं। शनिवार को विद्यालय में 130 छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं था। कक्षा एक से लेकर पांचवीं कक्षा तक के सभी को केवल दो कमरे में ही बैठा पढ़ाया जा रहा था।


बीईओ अमरेश कुमारी का कहना है कि मामला संज्ञान में लाया गया है। समाधान करने का जल्द प्रयास किया जाएगा। बीएसए को अवगत कराया दिया गया है।

स्कूल से पानी निकालने के दिए निर्देश: बीडीओ
बीडीओ त्रिलोकचंद का कहना है कि उनके स्तर से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमित कुमार को उच्च प्राइमरी स्कूल में जमा पानी की निकासी के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

धामपुर में पुराना धामपुर का यह वह प्राथमिक विद्यालय है ,जिसमें इसी गांव के उच्चतर प्राथमिक विद्

धामपुर में पुराना धामपुर का यह वह प्राथमिक विद्यालय है ,जिसमें इसी गांव के उच्चतर प्राथमिक विद्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed