फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People will get plenty of water in summer

Bijnor News: गर्मियों में लोगों को मिलेगा भरपूर पानी

Mon, 29 Apr 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
People will get plenty of water in summer
नजीबाबाद में पेयजल आपूर्ति के लिए जोड़ा नलकूप।
नजीबाबाद। गर्मियों में नागरिकों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने चार नए नलकूप स्थापित किए हैं। इन चारों नलकूपों को जल्द पेयजल आपूर्ति से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


गर्मियों में पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग अलर्ट है। जलकल विभाग ने चार नए नलकूपों का बोरिंग कराया है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, ईओ राजीव कुमार की देखरेख में नगर पालिका परिषद ने मोहल्ला जाब्तागंज के अंसारियान, रोडवेज स्टेब्स ग्राउंड क्षेत्र, कासमियां इंटर कॉलेज के पीछे वाहिद नगर और नए मुंशिफ न्यायालय क्षेत्र में चार नलकूपों का निर्माण कराया है। जलकल विभाग जल्द ही 15 हॉर्स पावर क्षमता के नए नलकूपों को नगर की पेयजल आपूर्ति से जोड़ेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के जलकल विभाग द्वारा वर्तमान में 21 नलकूपों के माध्यम से नगर को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है। मोहल्ला मकबरा कब्रिस्तान के निकट स्थित नलकूप कुछ समय खराब होने से ठप पड़ा है। नगर पालिका ने इस क्षेत्र में नया नलकूप बोर करने का प्रस्ताव बनाया है। चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने गर्मियों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने की समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आठ नलकूपों पर है जनरेटर व्यवस्था

नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद ने विद्युत संकट की स्थिति में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए आठ नलकूपों पर उपलब्ध जनरेटर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका परिषद के चिह्नित कृष्ण टॉकीज चौराहा, आईटीआई क्षेत्र, महल सराय, भारत टॉकीज चौराहा, नगर पालिका कार्यालय के निकट रीठा क्षेत्र और जलकल कंपाउंड परिसर के नलकूपों पर ही जनरेटर की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed