फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People upset due to expensive building materials

भवन निर्माण सामग्री महंगी होने से नागरिक परेशान

Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
People upset due to expensive building materials
भवन निर्माण सामग्री महंगी होने से लोग परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भवन निर्माण सामग्री लगातार मंहगी होने से नागरिक परेशान हैं। बरसात का सीजन शुरू होते ही निर्माण सामग्री पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। एक सप्ताह के भीतर ईंट के दामों में दो से चार सौ रुपये प्रति हजार ईंट बढ़ोत्तरी हुई है।
लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियां जल्द सामान्य होतीं नजर नहीं आ रहीं। लगातार महंगाई बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित है। निर्माण सामग्री से जुड़े लोगों और भवन निर्माण कराने वालों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन

अनलॉक-1 शुरू होने के बाद से भवन निर्माण तथा अन्य कारोबार शुरू हुए। भवन निर्माण सामग्री जून के प्रथम सप्ताह के बाद से लगातार महंगी हो रही है। जून के प्रथम सप्ताह में ईंट के दाम 4500 से 4800 रुपये प्रति हजार थे। लगातार ईंट के दामों में बढ़ोत्तरी होने और हाल ही में हुई वर्षा के बाद भट्ठा स्वामियों ने ईंट के दामों में 200 से 400 रूपए प्रति हजार की वृद्घि की है। वर्तमान में ईंट 5300 से 5600 रूपए प्रति हजार पहुंच चुकी हैं। भट्ठा स्वामियों का दावा है कि वर्षा होने के बाद ईंट के दामों में और भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोन क्रेशरों पर रेत और बजरी के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। भवन निर्माण कार्य से जुड़े मोहम्मद सादिक, कैलाश चंद और रईस का कहना है कि स्टोन क्रेशरों और रेत बजरी का अवैध रूप से स्टॉक करने वाले खनन कारोबारियों द्वारा रेत और बजरी में मिलावट की जा रही है। रेत और बजरी के दामों पर कंट्रोल न होने से 80 रुपये से 120 रुपये प्रति कुंतल रेत बजरी बेची जा रही है। उधर सरिए के दामों में भी वृद्धि हुई है। जिससे भवन निर्माण करना आम नागरिकों के लिए चुनौती बन गया है।

खान अधिकारी डा. रजंना सिंह का कहना है कि स्टोन क्रेशरों पर बाहर से खनन सामग्री आ रही है। रॉ मैटीरियल की गुणवत्ता पर खनन सामग्री निर्भर है। खान अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी स्टोन क्रेशर और टाल आदि पर खनन सामग्री में मिलावट की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed