{"_id":"646fb17972b25a56a30e03c4","slug":"people-stopped-the-train-at-the-crossing-railways-removed-the-barrier-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-929-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: क्रॉसिंग पर लोगों ने ट्रेन रोकी, रेलवे ने बैरियर हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: क्रॉसिंग पर लोगों ने ट्रेन रोकी, रेलवे ने बैरियर हटाया
Fri, 26 May 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 26 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन पर बैरियर लगाने का विरोध करते प्रदर्शनकारी।
आरपीएफ ने 18 लोगों के खिलाफ रेल रोकने का मामला दर्ज किया
फोटो - 25एनजेडबी09आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। कोटद्वार-नजीबाबाद रेलवे लाइन पर क्रॉसिंग 15 से आवागमन बंद करने के लिए बैरियर लगाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने कोटद्वार जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। प्रदर्शनकारियों के दबाव में आए रेलवे ने बैरियर गेट को हटा लिया। उधर, आरपीएफ ने 18 लोगों के खिलाफ रेल रोकने का मामला दर्ज किया है।
नजीबाबाद-कोटद्वार रेल लाइन पर क्रॉसिंग 15 पर रेलवे द्वारा आवागमन रोकने लिए बैरियर लगा दिया, जिसका विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को हल्लोवाली क्षेत्र के ग्रामीणों ने नजीबाबाद से कोटद्वार जा रही ट्रेन रोक ली। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस के साथ पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने अंडरपास बनाए बिना बैरियर लगाने से आवागमन प्रभावित होने की बात कहते हुए हंगामा किया।
रेलवे के एडीईएन दिनेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ धर्मेश कुमार, थाना प्रभारी राधेश्याम, जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर, आरपीएफ के एसआई सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, बबीता दाप्से आदि ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। रेलवे द्वारा बैरियर हटाने के बाद ट्रेन लगभग एक घंटा विलंब से कोटद्वार के लिए रवाना हुई। आरपीएफ ने ट्रेन रोकने के मामले में अजयपाल, जगत सिंह, मीना देवी सहित 18 लोगों के खिलाफ रेल रोकने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ने अंडरपास बनाए बिना उनका अनाधिकृत रूप से आवागमन बंद किया था, जिससे उन्हें काफी लंबी दूरी तय कर नजीबाबाद तथा अन्य क्षेत्रों के लिए आवागमन करना पड़ रहा था।