{"_id":"63ab3ca4c3fe6a765d0357c2","slug":"people-shivered-due-to-cold-wave-vehicles-passed-by-lighting-the-lights-even-in-the-day-nazibabad-news-mrt61953900","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शीत लहर से कांपे लोग, दिन में भी लाइट जलाकर गुजरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शीत लहर से कांपे लोग, दिन में भी लाइट जलाकर गुजरे वाहन
विज्ञापन
जलालाबाद फ्लाईओवर पर कोहरे में वाहनों की लाइटें जलाकर गुजरते वाहन।
- फोटो : NAZIBABAD
शीत लहर से कांपे लोग, दिन में भी लाइट जलाकर गुजरे वाहन
जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर से जनजीवन प्रभावित रहा। वाहन चालकों को घने कोहरे के बीच दिन में भी लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। लोगों ने स्वयं शीत से बचने के लिए अलाव जलाकर राहत की सांस ली।
सर्दियों के मौसम में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है। दो-तीन दिन से ठंड बढ़ने के साथ मंगलवार को तड़के से ही सर्द हवाओं से शरीर कांप उठे। जीआईसी की मौसम वेद्यशाला में हालांकि मंगलवार को न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवाएं चलने और सूरज न निकलने से दोपहर तक लोग शीत लहर से ठिठुरते रहे। भागूवाला हाईवे, नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग और नजीबाबाद-कोटद्वार-बिजनौर मार्ग पर घना कोहरा होने के कारण सभी वाहन दिन में ही लाइट जलाकर गुजरे।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद और नगर पंचायत जलालाबाद में 35 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जलालाबाद नगर पंचायत के ईओ हरि नारायण सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रैन बसेरा, आंबेडकर धर्मशाला, होली चौक, गोशाला, तकिया वाली मस्जिद समेत 10 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था हैं। नगर पालिका नजीबाबाद के ईओ राजकुमार ने बताया कि नगर के रेलवे स्टेशन, मालगोदाम तिराहा, टीला मंदिर, चौक बाजार, जगन्नाथ चौक, बस स्टैंड, राजो का चौराहा, संतोषी माता मंदिर समेत 25 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।