फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People says their problems to MP

सांसद ने जनता की समस्याओं को सुन निदान का भरोसा दिया

Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
People says their problems to MP
01ड्ड धामपुर सांसद गिरीशचंद को ज्ञापन देते नागरिक। - फोटो : DHAMPUR
सांसद ने जनता की समस्याओं को सुना
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गिरीशचंद ने शनिवार को अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर निदान कराने का भरोसा दिया।

मुरादाबाद मार्ग स्थित आवास पर सांसद ने शनिवार को दोपहर दो बजे तक लोगों की समस्याओं को सुना। गांव किरारखेड़ी, अकबराबाद, पित्तनहेड़ी, सियालु नंगला, मंधौरा, तिमरपुर गांवों के मोहम्मद जाकिर, शराफत, दिनेश, भूरा सिंह ने गांवों में सीसी रोड बनवाने, प्रथ प्रकाश को सोलर पैनल लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि गरमी का मौसम शुरू हो गया है। गांवों में अधिकांश इंडिया मार्का नल ठप है या प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। विकास विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। सांसद ने डीएम रमाकांत पांडेय से वार्ता कर लोकसभा क्षेत्र के सभी गांवों में ठप नलों को ठीक कराने को कहा। डीएम ने जल्द ही समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है। इस मौके पर बसपा के जिला इंचार्ज दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, फिरोज अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed