{"_id":"665a259bc8d95dc0a8081504","slug":"people-of-mataura-maan-village-will-soon-get-pure-drinking-water-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-112049-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मटौरा मान गांव के लोगों जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मटौरा मान गांव के लोगों जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन
2.22 करोड़ की लागत से चल रहा पानी की टंकी का निर्माण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गांव मटौरामान में 2.22 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। करीब छह माह में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस टंकी के चालू हो जाने के बाद करीब साढ़े पांच किलोमीटर परिधि के भीतर बसे लोगों को शुद्ध जल मिलेगा।
नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मटौरा मान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 11 अगस्त 2023 से पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। इस टंकी का संचालन पूरी तरह से सोलर पैनल के माध्यम से होगा। निर्माण में करीब 2.22 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता शुभम कुमार ने बताया कि टंकी के जलाशय की क्षमता 175 किलोलीटर और ऊंचाई 12 मीटर होगी। इस पानी की टैंक का निर्माण केवल इसी गांव के लिए हो रहा है। छह माह में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द निर्माण पूरा करने की मांग
जल जीवन मिशन के अधिकारियों का कहना है कि इस गांव की जनसंख्या लगभग तीन हजार के आसपास है। गांव में करीब 600 से अधिक बिजली के कनेक्शन है। टंकी के चालू हो जाने के बाद करीब 5.500 किलोमीटर परिधि के भीतर की आबादी के लोगों को भरपूर पानी का लाभ मिलेगा। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, शुभम चौधरी, डॉक्टर महेंद्र सिंह आदि ने अधिकारियों से टंकी का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।