{"_id":"6691a432f32d8e559103abe4","slug":"people-of-half-the-city-remained-troubled-all-night-due-to-power-cut-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-126763-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजली कटौती से रातभर परेशान रही आधे शहर की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजली कटौती से रातभर परेशान रही आधे शहर की जनता
विज्ञापन
- बुखारा बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बाधित हुई बिजली
- बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे से ही गुल हो गई थी बिजली, 14 घंटे बाद आई
- 60 हजार की आबादी को झेलनी पड़ी परेशानी, इनवर्टर बैटरी भी ठप पड़ गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही शासन ने बिजली आपूर्ति बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए हैं। मगर, बिजनौर में बृहस्पतिवार की रात हालत बद से बदतर हो गए। बुखारा बिजलीघर के मुख्य ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से रातभर आधे शहर की बिजली 14 घंटे बाधित रही। इससे करीब 60 हजार की आबादी को परेशानी हुई। इनवर्टर बैटरी भी ठप पड़ गए।
बुखारा बिजलीघर के मुख्य ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की दोपहर को कुछ तकनीकी खराबी हो गई। जिसे ठीक करने में कर्मचारी लगे रहे, मगर कोई सफलता नहीं मिली। दोपहर करीब तीन बजे बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद रातभर गायब रही। पूरी रात में करीब एक घंटे ही बिजली आई। इस दौरान काफी ट्रिपिंग हुई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
बुखारा बिजलीघर के ट्रांसफार्मर से आधे शहर के करीब 22 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। उनके परिवार में रहने वाले करीब 60 हजार लोग भी रात भर परेशान रहे। एक तरफ तो गर्मी और उमस ने सताया, वहीं दूसरी ओर बिजली बाधित होने से लाेगों को दोहरी मार पड़ी। बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों ने जागकर रात काटी। शुक्रवार को भी दिन में बार-बार ट्रिपिंग होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
दूसरे ट्रांसफार्मर का लिया सहारा, लेकिन हालात विकट ही रहे
बुखारा बिजलीघर के मुख्य ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल की। मगर, इससे व्यवस्था डगमगा गई। लोड बढ़ने पर जिन क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर सही थे, वहां भी रातभर ट्रिपिंग होती रही।
रात में करीब तीन घंटे ही बिजली आई
अविनाश त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलोनी में रातभर बिजली ने परेशान किया। रात में करीब तीन घंटे ही बिजली आई। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली नहीं आने से काफी परेशानी हुई। जल्द ही इसका कोई समाधान निकलना चाहिए।
इनवर्टर बैटरी भी ठप पड़ गए
रामलीला मैदान क्षेत्र निवासी सचिन का कहना है कि रातभर बिजली के नहीं आने से परेशानी हुई। इनवर्टर बैटरी भी ठप पड़ गए। शुक्रवार को भी दिन में बार-बारि ट्रिपिंग होती रही, जिससे काफी दिक्कत हुई है। बिजली नहीं आने से गर्मी में हाल बेहाल रहा।
रातभर बिजली नहीं आने से परेशानी हुई
बुखारा निवासी वसीम अहमद का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से काफी परेशानी हुई। रातभर बिजली गुल रहने से नींद भी नहीं आई। उमस भरी गर्मी ने भी खूब सताया। दिन में भी बिजली का रात जैसा ही हाल रहा।
ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे ठीक करने में कर्मचारी रात भर लगे रहे। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसलिए दूसरे ट्रांसफार्मरों से क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गई। - एके कैम, अधिशासी अभियंता, बिजनौर