{"_id":"629f5963ffaa54476022efca","slug":"people-have-beaten-up-two-youth-after-molestation-with-a-girl-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: एसडीएम तिराहे पर युवती से छेड़छाड़, दोनों आरोपियों को दबोचा, फिर जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: एसडीएम तिराहे पर युवती से छेड़छाड़, दोनों आरोपियों को दबोचा, फिर जमकर धुनाई
Tue, 07 Jun 2022 07:31 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:31 PM IST
सार
बाइक सवार युवकों को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। वहीं लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी को पीटा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के धामपुर में बाइक सवार दो युवकों ने मंलगवार दोपहर एसडीएम तिराहे के निकट सड़क पर जा रही एक युवती को रोककर उसके साथ छेड़खानी की। युवती के विरोध करने पर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें दबोच लिया और दोनों की जमकर धुनाई की। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को एक युवती पैदल अपने घर जा रही थी, जब वह एसडीएम तिराहे के निकट पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि दोनों बाइक सवार युवकों ने उसे जबरन बाइक पर अपहरण करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हें लोगों ने घेर कर दबोच लिया। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई की। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, इनमें से एक आरोपी अमरोहा का और दूसरा शेरकोट निवासी है।
यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा