फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pelage crops suffered heavy losses in lockdown

लॉकडाउन में पलेज की फसलों को भारी नुकसान

Mon, 18 May 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pelage crops suffered heavy losses in lockdown
चांदपुर के दत्तियाना क्षेत्र के खाद्दर में लगाई फसल में हुए नुकसान के बारे में चर्चा करते पलेजी क - फोटो : BIJNOR
लॉकडाउन में पलेज की फसलों को भारी नुकसान
विज्ञापन

चांदपुर। विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के चलते देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। सिंघाड़िया समाज के लोग गर्मियों में खादर क्षेत्र में तरबूज, खरबूूजा, ककड़ी आदि की पलेज लगाते हैं। लॉकडाउन के चलते फसल का उठान न होने, फसल के बाहर न जाने व बारिश से फसल खराब होने के कारण पलेजियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

25 मार्च से पूरे देश में लॉक डाउन किया हुआ है। जिससे सभी कारोबार प्रभावित हुए हैं। लॉक डाउन की तीसरा चरण रविवार को पूरा हो गया है। लॉकडाउन-फोर में भी कोई विशेष राहत नहीं मिली है। चांदपुर निवासी पिंटू, डब्लू, राजवती, सोनू, पवन, तुलाराम, मनीराम, पंकज, रिंकू आदि ने बताया कि वे सीजन में खाद्दर क्षेत्र में पलेज लगाकर उत्पादित फसल को बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। पलेज लगाने वाले बहुत से लोग सीजन में लोगों से रुपये उधार लेकर फसल लगाते हैं और फसल बिकने पर उधार चुकता करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते फसल का उठान नहीं हुआ। बाहरी क्षेत्र में फसल नहीं जा सकी। फसल के दाम नहीं मिल पाए, ऊपर से बारिश हो जाने से फसल खराब हो गई। जिससे पलेजी किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। काफी फसल उठान न होने के कारण खराब हो गई है जिसे फेंकना पड़ा है। पिंटू, तुलाराम ने बताया कि इस वर्ष फसल में करीब दो लाख रुपये लगाए थे। अभी तक फसल से मात्र 60-70 हजार के करीब ही निकल पाए हैं, जबकि फसल का समय करीब एक सप्ताह ही रहा गया है। पलेज लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले किसानों का कहना है कि लॉक डाउन के चलते बहुत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed