फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paste more notices on 15 houses

पुलिस ने 15 घरों पर ओर नोटिस चस्पा किए

Sun, 05 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Paste more notices on 15 houses
15 घरों पर और नोटिस चस्पा किए
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। नहटौर उपद्रव में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 39 आरोपियों में से 15 और नामजदों के घरों पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए हैं। पूर्व में 11 नामजदों के घर पर नोटिस चस्पा किए गए थे। अब तक पुलिस कुल 26 नामजदों के घर पर नोटिस चस्पा कर चुकी है।

बीते माह 20 दिसंबर को सीएए के विरोध के नाम पर कुछ लोगों ने उपद्रव किया था। जिसमें दो युवक सुलेमान और अनस की गोली लगने से मौत हो गई थी। ओमराज सैनी, सलमान, कफील आदि घायल हो गए थे। तत्कालीन कोतवाल राजेश सोलंकी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। उपद्रव में सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा गया था। इस मामले में पुलिस ने 39 लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने नुकसान की भरपाई के लिए चार दिन पूर्व 39 में से 11 नामजदों के घरों पर नोटिस चस्पा किए थे। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार रात 15 और नामजदों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। इन सभी को 10 जनवरी को अपर मजिस्ट्रेट के यहां प्रस्तुत होना है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वकील कुरैशी, शकील अहमद, नासिर कुरैशी, हाफिज इताहत, मोहम्मद आमिर, डॉ. फारूक, परवेज, मोनू, गुड्डू, हारून, जाफर, सलीम, कमर के यहां नोटिस चस्पा किए गए हैं। अन्य बचे हुए आरोपियों के घरों पर भी शीघ्र नोटिस चस्पा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed