{"_id":"645162218202869290094d04","slug":"passengers-worried-due-to-non-availability-of-buses-in-najibabad-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-432-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - बसें उपलब्ध न होने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - बसें उपलब्ध न होने से यात्री रहे परेशान
Wed, 03 May 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 03 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
- प्रशासन ने निकाय चुनाव के लिए प्राइवेट बसों को तीन दिन के लिए लगाया
फोटो-02एनजेडबी06ए और 06बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सीमित रोडवेज बस संचालित होने और प्राइवेट बसों को निकाय चुनाव में लगाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद यात्रियोें को बसें मिल पा रहीं हैं। वर्षा के बीच यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए जाने काे घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रशासन ने निकाय चुनाव के लिए प्राइवेट बसों को तीन दिन के लिए लगाया है। नजीबाबाद- बिजनौर मार्ग पर चलने वाली अधिकांश बसें प्रशासन के संरक्षण में हैं।
उधर, परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो पर पिछले काफी समय से मैनुअल टिकट बनाने की प्रक्रिया के चलते परिचालकों को संबंधित स्टेशनों पर यात्री ब्यौरा उपलब्ध कराने में समय लग रहा है। नजीबाबाद डिपो की कई बसें तकनीकी रूप से खराब है। सीमित बस संचालन के बीच रोडवेज व्यवस्था भी प्रभावित है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को घंटों रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
मंगलवार को रोडवेज की सीमित बस संचालित होने और प्राइवेट बस उपलब्ध न होने से खराब मौसम में यात्रियों को घंटों बसों का आने का इंतजार करना पड़ा। उधर, नजीबाबाद से बिजनौर दिशा में चलने वाले दैनिक यात्रियों ने प्रातः नौ बजे से 10 बजे तक नजीबाबाद डिपो से सीमित बसों के संचालन होने से यात्रियों सुधीर कुमार, अनीस अहमद, पवन कुमार, मुख्तार अहमद ने समय से कार्यालय पहुंचने में परेशानी होने की बात कही। नजीबाबाद डिपो के स्टेशन प्रभारी अरुज मेहंदी ने बताया कि डिपो की अधिकांश बसों को दिल्ली और हरिद्वार दिशा में लगाया गया है। बिजनौर के लिए भी यात्रियों की सुविधा के लिए कई बसें संचालित की जा रही हैं।