{"_id":"6406a14121395a3c5a081d04","slug":"passenger-going-from-buxar-to-chandigarh-dies-in-train-bijnor-news-c-14-1-145671-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रेन में बक्सर से चंडीगढ़ जा रहे यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रेन में बक्सर से चंडीगढ़ जा रहे यात्री की मौत
Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। बक्सर से चंडीगढ़ जा रहे एक यात्री की ट्रेन में सफर के दौरान मौत हो गई। मुरादाबाद कंट्रोल की यात्री के बेहोश होने की सूचना पर नजीबाबाद स्टेशन पर शव को उतारा गया। इस दौरान ट्रेन लगभग 40 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।
बक्सर से चंडीगढ़ जा रही पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के एसी बी-6 कोच में एक यात्री के बेहोश होने की सूचना मिलने पर यात्री को रविवार शाम रन थ्रू ट्रेन से नजीबाबाद स्टेशन पर उतारा गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। नजीबाबाद स्टेशन चिकित्सक उपलब्ध न होने पर काफी देर बाद यात्री के मृत होने की पुष्टि हुई। यात्री के मोबाइल नंबर से उसके 45 वर्षीय बक्सर निवासी सुधाकर होने की पुष्टि हुई। अकेले बक्सर से चंडीगढ़ जा रहे सुधाकर की बेटी से आरपीएफ ने संपर्क किया। बेटी सोनाली ने बताया कि पिता बीमार थे। चंडीगढ़ में अपने भाई सुधीर के यहां इलाज कराने जा रहे थे।
स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा के मेमो पर जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर ने यात्री का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। यात्री के परिजनों ने बताया कि वह साधारण यात्रा कर रहे थे। रविवार को रात्रि 11 बजे से उनका मोबाइल अटेंड नहीं हो पाया। मृतक सुधाकर एसी कोच तक कैसे पहुंचे यह रहस्य बना हुआ है।