फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Partial change in broadcasts of Najibabad center

नजीबाबाद केंद्र के प्रसारणों में आंशिक परिवर्तन

Wed, 02 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Partial change in broadcasts of Najibabad center
नजीबाबाद केंद्र के प्रसारणों में आंशिक परिवर्तन
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी महानिदेशालय द्वारा कोविड-19 से शुरू किए गए समाचारों का समय कम करने से नजीबाबाद केंद्र के प्रसारणों में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
कोविड-19 दौर में आकाशवाणी महानिदेशालय ने अपने पूर्व निर्धारित समाचार बुलेटिन को लगभग दोगुना समयावधि का किया था। स्थिति सामान्य होने के बाद दिल्ली केंद्र के समाचार बुलेटिनों में परिवर्तन किया गया है। आधा घंटा अवधि के समाचार 15 मिनट और 10 मिनट अवधि के समाचार पूर्व की भांति पांच मिनट के नवंबर से किए गए हैं। समाचारों की अवधि कम होने के बाद आकाशवाणी के प्रसारणों में आंशिक परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी शोभित शर्मा ने बताया कि प्रात: कालीन सभा में प्रात: आठ बजे दिल्ली केंद्र से हिंदी और प्रात: 8:15 बजे दिल्ली केंद्र से 15 मिनट अवधि के अंग्रेजी समाचार प्रसारित किए जाएंगे। नजीबाबाद केंद्र से प्रात: 8:30 बजे से फिल्म संगीत गोल्डन हिट्स का प्रसारण शुरू किया गया है। प्रात: 9:45 बजे से फिल्म संगीत पर आधारित 15 मिनट अवधि का एक ही शीर्षक से प्रसारण शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रात: 6:10 बजे से प्रसारित भक्ति संगीत का कार्यक्रम वंदना पूर्व की भांति 6:05 बजे से प्रसारित किया जाएगा। प्रात: 7:10 बजे खेती की बातें, प्रात: 7:15 बजे कार्यक्रम विवरण, रात्रि 8:30 बजे शाम-ए-गजल का प्रसारण किया जाएगा। केंद्र के कुछ अन्य प्रसारणों की समयावधि भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed