{"_id":"6160926c8ebc3e61eb248266","slug":"panic-due-to-tiger-sighting-in-central-colony-dhampur-news-mrt559842197","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कालोनी में बाघ दिखने से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कालोनी में बाघ दिखने से लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कालोनी में बाघ दिखने से दहशत
कालागढ़(बिजनौर)। कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में बाघ के दिखने से राहगीरों व कालोनीवासियों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से बाघ को वनों में खदेड़ने की मांग की है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकल वन्यजीव आबादी की ओर विचरण करने लगे हैं। एक बाघ केन्द्रीय कालोनी में नजर आ रहा है। सुनील कुमार, अजय कुमार, संतरेश सिंह आदि लोगों ने बताया कि बाघ दोपहर को सूखास्रोत के वनों से होकर केंद्रीय कालोनी में आ जाता है। तीन दिनों से यह बाघ दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से केन्द्रीय कालोनी के लोगों में दहशत है। वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि बाघ की निगरानी करने के लिए गश्ती दलों को निर्देशित कर दिया गया है। सतर्कता बरती जा रही है। ठंड में धूप सेंकने के लिए वन्यजीव वनों से बाहर आ जाते हैं। इनसे दूरी बनाए रखना ही उचित है।