फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic due to knocking in the villages of Guldar with two cubs

Bijnor News: दो शावकों के साथ गुलदार की गांवों में दस्तक से दहशत

Tue, 18 Jul 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Panic due to knocking in the villages of Guldar with two cubs
नूरपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के कई गांवों में दो शावकों के साथ गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत है। गांव असदपुर धमरौली, मंडौरा, कुंडा खुर्द, लुत्फीपुर व धौलागढ़ में के जंगलों में दो सप्ताह से गुलदार मवेशियों और पालतू कुत्तों को शिकार बना चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही गुलदार गांवों में दिख रहा है। रात भर आबादी में गुलदार की दहाड़ सुनाई दे रही है। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को सचेत रहने और सुबह व शाम बच्चों को घरों से बाहर न निकलने देने, घरों के आसपास की झाड़ियों की सफाई करने व बाहर की ओर प्रकाश की व्यवस्था करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed