फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic caused by wild elephant entering the elephant shed, chased away by firing

Bijnor News: हाथीशाला में जंगली हाथी के घुसने से मची अफरातफरी, फायरिंग कर खदेड़ा

Sun, 21 May 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Panic caused by wild elephant entering the elephant shed, chased away by firing
कालागढ़ की हाथीशाला में घुसे जंगली हाथी को फायरिंग कर भगाते कर्मचारी।
फोटो:
विज्ञापन



कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ स्थित हाथीशाला में एक जंगली हाथी घुस गया। वनकर्मियों ने फायरिंग कर हाथी को हाथीशाला से बाहर खदेड़ा।

कालागढ़ की हाथीशाला में शुक्रवार आधी रात को एक जंगली हाथी सूखास्रोत की ओर से घुस गया। हाथीशाला में घुसकर हाथी एक और खड़ा हो गया। सुबह जंगली हाथी को देख हाथीशाला के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर वनरक्षक प्रकाश चंद्र मठपाल एवं महावतों ने शोरगुल किया। जिस पर हाथी आक्रामक हो गया। दो राउंड फायरिंग कर हाथी को पीछे की ओर खदेड़ा । शोर-शराबा और फायरिंग सुनकर हाथी सूखास्रोत के रास्ते जंगलों में भाग गया। कर्मचारियों की सूझबूझ से हाथियों में संघर्ष की घटना टल गई। बताया गया है कि हाथी सिंचाई विभाग की दीवार की ओर से हाथीशाला में प्रवेश कर गया। संवाद

कालागढ़ की हाथीशाला में घुसे जंगली हाथी को फायरिंग कर भगाते कर्मचारी।

कालागढ़ की हाथीशाला में घुसे जंगली हाथी को फायरिंग कर भगाते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed