फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic and crows frightened to find dead in Mandavali

मंडावली में मृत मिले पक्षी, दहशत

Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Panic and crows frightened to find dead in Mandavali
नजीबाबाद के मंडावली क्षेत्र में मृत पाए गए कौवा और बगुले। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में कौवे और बगुलों की मौत से क्षेत्रवासियों में बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत फैल गई। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने जांच के लिए मृतक कौवे और बगुलों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में आबादी के निकट एक खाली प्लॉट में कौवे और बगुले मृत देखे गए। पक्षियों के मृत पड़े होने की खबर सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अब्दुल सलाम, मुस्तकीम, तालीम, अब्दुल हसन ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में बगुले और कौवे पेड़ों पर आकर बैठते हैं। रविवार सवेरे ग्रामीणों को पांच कौवे और दो बगुले मृत मिले। एक बगुला अब्दुल कलाम की छत पर भी मृत मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे भागूूूवाला पशु चिकित्सालय कर्मचारियों ने मृत पक्षियों को कब्जे में ले लिया। भागूवाला के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कर्मवीर सिंह ने प्रथम दृष्टया पक्षियों के ठंड से मरने की बात कही है। मंडावली क्षेत्र में पेड़ों पर बड़ी संख्या में बैठने तथा उनसे गंदगी होने की जानकारी देते हुए अब्दुल सलाम ने समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें जनहित में प्रशासन से आबादी के निकट खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ कटवाने की मांग की थी। हलका लेखपाल दीपक त्यागी ने रविवार को क्षेत्र में पहुंचकर शिकायत के बारे जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed