फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic among lawyers after the acquittal is infected

बंदी के संक्रमित मिलने पर वकीलों में दहशत

Sun, 21 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Panic among lawyers after the acquittal is infected
बंदी के संक्रमित मिलने पर वकीलों में दहशत
विज्ञापन

बिजनौर। अस्थायी जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे शुक्रवार को जजी में कोर्ट में लाया गया था। पेशी के दौरान वह जजी स्टाफ के अनेक लोगों के संपर्क में आया। उसके कोरोना संक्रमित मिलने पर जजी स्टाफ व वकीलों में हड़कंप मचा हुआ है।
19 जून को दो पुलिसकर्मी एक विचाराधीन बंदी को अस्थाई जेल से लेकर जजी परिसर स्थित गैंगस्टर कोर्ट पहुंचे। उसकी वहां पेशी होनी थी। गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश बृजेश कुमार शर्मा के अवकाश पर होने के कारण उस बंदी को गैंगस्टर कोर्ट के लिंक ऑफिसर पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ओपी वर्मा की अदालत में ले जाया गया। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान बंदी डेढ़ से दो घंटे तक बारी-बारी से दोनों कोर्ट में रहा। इस दौरान गैंगस्टर व पोक्सो कोर्ट के स्टाफ व कोर्ट मोहर्रिर भी अपनी अपनी कोर्ट में मौजूद थे। दोनों कोर्ट में करीब सात -आठ कर्मचारियों व दो कोर्ट मोहर्रिर के संपर्क में विचाराधीन बंदी आया। कागजी कार्रवाई होने के बाद उसे वापस ले जाया गया। 20 जून को बंदी की कोरोना रिपोर्ट आई। इसमें उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली का कहना है कि यह मामला गंभीर है। अगर कोर्ट में किसी विचाराधीन बंदी को पेश किया जाता है तो उसे पेश करने से पहले उसकी पूरी जांच करके ही कोर्ट में लाया जाना चाहिए। जिला बार अध्यक्ष का यह भी कहना है कि कोर्ट में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सात और मरीजों ने कोरोना को हराया
बिजनौर। जिले में अब तक कुल 192 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक जिले में कुल 219 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है और वर्तमान में एक्टिव केस 22 रह गए हैं। ठीक हुए सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में एक ओर जहां आए दिन कोरोना संक्रमित केस मिल रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक जनपद में कुल 192 लोगों ने कोरोना को हराया है। शनिवार को भी जिले के सात मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में सात लोगों में लक्षण नहीं पाए गए तो उन्हें उनके घरों को भिजवाया गया। शनिवार को ठीक होने वाले मरीजों में नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव ढेला अहीर का युवक, गांव सेला का किशोर, ताजपुर का अधेड़, स्योहारा के मोहल्ला पटवारियान की महिला, स्योहारा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर का युवक, गांव विरामपुर का युवक और किरतपुर के मोहल्ला मलकान का युवक शामिल है। सीएमओ ने बताया कि जिले में पॉजिटिव आने वाले मरीजों की इम्युनिटी पावर बहुत ही अच्छी है, इसलिए ये जल्द ही रिकवर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed