{"_id":"686035a7df2f1336b00f062e","slug":"panchayat-elections-waiting-for-guidelines-delimitation-process-will-start-soon-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-153352-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: गाइडलाइन का इंतजार, जल्द शुरू होगी परिसीमन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: गाइडलाइन का इंतजार, जल्द शुरू होगी परिसीमन की प्रक्रिया
विज्ञापन
- जिले में 1123 हैं ग्राम पंचायतें, कई का क्षेत्र बदलने की संभावना
-विभाग पंचायतों की सूची तैयार करने में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गईं हैं। पंचायत राज विभाग, निर्वाचन कार्यालय, प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। ग्राम पंचायतों का परिसीमन होगा, परंतु परिसीमन से संबंध गाइड लाइन विभाग में नहीं आई है। पंचायत चुनाव में लगे दावेदार आरक्षण, परिसीमन को लेकर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं विभाग अब गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है।
गांवों की सरकार के नए गठन का बिगुल बज गया है। जिले में त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी प्रशासन व दावेदार दोनों लगे हुए हैं। इस बार पंचायतों का परिसीमन भी होना है। जिले की बिजनौर नगर पालिका के चुनाव से पहले हुए परिसीमन व विस्तार करीब पांच पंचायत अपना अस्तित्व खो गई थी। उन्हें आसपास की पंचायतों में लगा दिया गया है। अफसरों का कहना है कि परिसीमन के संबंध में शासनादेश आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परंतु ग्राम पंचायत के चुनाव की तैयारी में कूदे दावेदार गांव में जीत की गोटियां बिछाने के साथ परिसीमन पर नजर लगाए हैं। कार्यालयों के चक्कर लगे हुए हैं। उधर जिला पंचायत राज अधिकारी दमन प्रीत अरोड़ा ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए पंचायताें का परिसीमन संबंधित गाइड लाइन नहीं आई और आने के बाद स्पष्ट होगा। इसके बाद नियमानुसार परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- आरक्षण पर भी नजर जमाए हुए हैं दावेदार
इस बार कई ग्राम पंचायत का आरक्षण भी बदल सकता है। परिसीमन के बाद इसकी भी प्रक्रिया शुरू होनी है। ग्राम प्रधानी के दावेदारों ने आरक्षण बदलवाने और रुकवाने के लिए अपनी जुगत भी लगानी शुरू कर दी है। कोई राजनीतिक शरण ले रहा है तो कोई कानूनी सलाह।