फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Palita is putting loyalty to the officers of the education department

निष्ठा को शिक्षा विभाग के अफसर लगा रहे पलीता

Thu, 27 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Palita is putting loyalty to the officers of the education department
निष्ठा को शिक्षा विभाग के अफसर लगा रहे पलीता
विज्ञापन

हल्दौर/बिजनौर। परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलने के लिए चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण को शिक्षा विभाग के अफसर खुद ही पलीता लगाने में जुटे हैं। ब्लॉक हल्दौर में तो प्रशिक्षण के लिए प्राइमरी स्कूल का भवन ही खाली करा बच्चों को एक अतिरिक्त कक्ष में ठूंस दिया गया। शिक्षकों के भोजन की व्यवस्था में भी खूब मनमानी चल रही है।
राज्य परियोजना के निर्देश पर जिले के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को निष्ठा के नाम से पांच-पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विकास खंड क्षेत्र हल्दौर के बीआरसी पर शुरू हुए प्रशिक्षण के लिए बीईओ ने प्राइमरी स्कूल का भवन ही खाली करा डाला। बीआरसी के पास स्थित इस प्राइमरी स्कूल में 78 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूल के इन बच्चों को स्कूल की दूसरी ओर स्थित एक कक्ष में बैठा कर इतिश्री कर ली गई। शिक्षकों की मानें तो जिस स्कूल में प्रशिक्षण चल रहा है। उसमें एक महीने तक प्रशिक्षण चलेगा। तब तक कक्षा एक से पांच तक के सभी छात्र-छात्राएं एक ही कक्ष में बैठ कर पढ़ाई करेंगे। जबकि शासन के निर्देश थे कि यदि प्रशिक्षण के लिए भवन की व्यवस्था नहीं है तो इसके लिए किराए पर भवन लिया जा सकता है। शासन से प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए एक ब्लॉक को दस लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए सामान की खरीदारी में भी जमकर मनमानी हो रही है। हल्दौर में भोजन व्यवस्था के लिए ई टेंडर कराने की बात कही गई है। पर ई टेंडर के लिए किन समाचार पत्रों में प्रचार प्रसार किया गया है। इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हैं। आवंटित धनराशि से तीन तीन प्रोजेक्टर, दो दो लैपटॉप, एक डैस्टाप, फोटो स्टेट की बड़ी मशीन, जेनरेटर, बैठने के लिए कुर्सी या गद्दों की खरीदारी की जानी थी। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बीआरसी पर आई धनराशि से किए जा रहे कार्यों की जांच कराने की मांग की है। दूसरी ओर, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने बताया कि बीआरसी पर खूब मनमानी चल रही है। निष्ठा प्रशिक्षण में मनमानी की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। हल्दौर विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी पी के कौशिक सामान की खरीदारी पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं करने दी जाएगी मनमानी : बीएसए
बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक निष्ठा प्रशिक्षण में भोजन व्यवस्था के लिए टेंडर कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण का वह सुपरविजन कर रहे हैं। किसी भी बीईओ को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। यदि किसी बीईओ द्वारा भोजन व्यवस्था व अन्य सामान की खरीदारी के लिए टेंडर नहीं कराया है तो वह उसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि एक ही कक्ष में पांच कक्षाओं के बच्चों को बैठाना गलत है वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed