फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Palak Pavas spread in the service of Kanwari

कांवड़ियों की सेवा में बिछाए पलक पावड़े

Fri, 21 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Palak Pavas spread in the service of Kanwari
कांवड़ियों की सेवा में बिछाए पलक पावड़े
विज्ञापन

नगीना। महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगीना के प्राचीन श्री मंदिर मुक्तेश्वर नाथ को फूलों और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। बर्फानी सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले जलाभिषेक से पूर्व बड़ा मंदिर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं, कांवड़ियों की सेवा के लिए नगर क्षेत्र में 50 से भी अधिक स्थानों पर स्वागत शिविर और भंडारे लगाए गए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने समिति के पदाधिकारियों शितांशु अग्रवाल, परितोष कौशिक, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि के साथ वार्ता कर मंदिर परिसर और उसके आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। दीपक अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे मंदिर के पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी व मंदिर समिति के पदाधिकारी यज्ञ और पूजन करेंगे। इसके बाद जलाभिषेक प्रारंभ होगा। वहीं, बड़ा मंदिर परिसर में बर्फानी सेवा समिति, ब्राह्मणी वाला तालाब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगानगर, हरेवली रोड पर, बाजार गंज में, बाजार बड़ा मंदिर आदि स्थानों पर शिव भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। स्टेशन रोड पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद व सुयश कांपलेक्स के दुकानदारों ने शिविर लगाया। इस दौरान पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, साहू संतोष कुमार अग्रवाल, प्रदीप जैन, समाजसेवी अरशद प्रिंस, शेख मुनीर आलम, लाला अनुभव अग्रवाल, शेख राशिद, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सचिन शर्मा, संजीव थापन, विजयन नायर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ा मंदिर पर नगर पालिका की ओर से कांवड़ियों के लिए गर्म दूध की व्यवस्था की गई। जिसमें पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, सभासद गोपाल शर्मा, सद्दीक मुल्तानी, अशोक कुमार, मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे। सपा विधायक मनोज पारस ने बाजार गंज में शिव भक्तों के लिए गर्म दूध की व्यवस्था की। इसमें धर्मेंद्र पारस, शिव कुमार गोस्वामी, अक्शेश पारस आदि मौजूद रहे। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, प्रधान लिपिक लाल बहादुर वाल्मीकि, पथ प्रकाश प्रभारी मदन पाल, सभासद गोपाल शर्मा आदि ने नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed