{"_id":"591602ae4f1c1bd43385081e","slug":"painting-of-cleanliness-path-of-golden-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णिम इतिहास बताएंगी स्वच्छता पथ की पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णिम इतिहास बताएंगी स्वच्छता पथ की पेंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 13 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में स्वछता पथ पर पेटिंग करते चित्रकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा को जिले के चित्रकार गंगा से जुड़े स्वर्णिम इतिहास और वर्तमान स्थिति की जानकारी अपने हुनर के माध्यम से देंगे। इसके लिए डीएम कंपाउंड के पास गंगा के प्रदूषण पर पेंटिंग बनाई गई हैं। दिनभर चित्रकार यह पेंटिंग बनाने में लगे रहे। विकास भवन में भी प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए पेंटिंग बनाई गईं।
जिले में प्रदर्शनी चौक से लेकर विकास भवन तक के रास्ते को जिला प्रशासन ने स्वच्छता पथ घोषित कर रखा है। इसके दोनों ओर दीवारों पर देशभक्ति, पर्यावरण व जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, समाजसेवा आदि का संदेश देते चित्र सभी को आकर्षित करते हैं। यह थीम बाकी जिलों में भी अपनाई गई। अब वहां भी सामाजिक संदेश देने वाले संदेश दीवारों पर बनाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को श्रीकांत शर्मा विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए बिजनौर आ रहे हैं। वे विकास भवन में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। ऊर्जा मंत्री को जिले के चित्रकार गंगा से जुड़ा जिले का इतिहास बताएंगे। चित्रकारों ने दर्शाया कि कैसे पहले गंगा का पानी निर्मल था और घाटों के पास से बहता था। बाद में पेड़ कटान व अन्य कारणों से गंगा की धारा दूर और प्रदूषित हो गई। विकास भवन में भी ऐतिहासिक धरोहरों आदि से जोड़कर चित्र बनाए गए हैं। डॉ. संजय साहनी, डॉ. ऋचा शर्मा, निशा राजपूत, पवन सागर, नौशाद अखतर, उजमा, रजनी बंसल, सुरभि, अक्षय, शैफाली, वंदना चौधरी, इम्तियाज अहमद आदि दिनभर दीवारों पर चित्र बनाने में जुटे रहे।