फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PAC jawans will compensate for the guards in jail

जेल में बंदी रक्षकों की भरपाई करेंगे पीएसी के जवान

Fri, 22 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
PAC jawans will compensate for the guards in jail
जेल में बंदी रक्षकों की भरपाई करेंगे पीएसी के जवान
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार में बंदी रक्षकों की अब पीएसी के रिक्रूटस भरपाई करेंगे। दो साल के लिए जेल में पीएसी के इन जवानों को तैनात किया गया है। बिजनौर जेल में दस पीएसी के जवान भेजे गए हैं। दो साल के लिए इनकी जेल में तैनाती रहेगी। बंदी रक्षकों का काम ये जवान करेंगे।

जेलों में बंदी रक्षकों का भारी टोटा है। बिजनौर जेल में 48 की जगह केवल 24 बंदी रक्षक हैं। जेल की क्षमता 580 बंदियों की है पर जेल में दोगुने बंदी हैं। शासन ने सभी जेलों की हालत को देख सूबे की जेलों में 997 पीएसी के जवान भेजने का निर्णय लिया है। बिजनौर की जेल में भी दस पीएसी के जवान भेजे गए हैं। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं अपर महानिरीक्षक शरद व उप महानिरीक्षक संजीव त्रिपाठी ने उप महानिरीक्षक कारागार को भेजे पत्र में कहा कि जेलों में भेजे गए पीएसी के जवान अपना योगदान देंगे। दो वर्ष के लिए उन्हें कारागार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया है। ये जेल का सभी तरह का कामकाज देखेंगे। जेल में पीएसी के जवान तैनात होने से जेल प्रशासन को भारी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed