{"_id":"60db5c518ebc3ee59b7ff083","slug":"overhead-tank-shaken-by-strong-wind-nazibabad-news-mrt5450847163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा से हिलता है ओवरहेड टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा से हिलता है ओवरहेड टैंक
विज्ञापन
तेज हवा से हिलता है ओवरहेड टैंक
नांगलसोती। गांव कामराजपुर में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए बनाया गया ओवरहेड टैंक शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवर टैंक क्षतिग्रस्त है और तेज हवा में हिलता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से टैंक की जांच कराने की मांग की है।
सिंचाई विभाग की ओर से गांव कामराजपुर में आठ वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से ओवर हैड टैंक का निर्माण कराया गया था। गांव में कई स्थानों पर भूमिगत पाइप लाइन भी बिछाई गई थी। ओवर टैंक बनने के बाद ग्रामीणों में पेयजल आपूर्ति की आस जगी थी, लेकिन ग्रामीणों का यह सपना पूरा नहीं हो सका। सिंचाई विभाग ने यहां न तो नलकूप बनाया और न ही इस परियोजना को आगे बढ़ाया। सिंचाई विभाग द्वारा आबादी क्षेत्र में बना यह ओवरहेड टैंक तेज हवा में हिलता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान तस्लीमा, मोहम्मद अहमद अंसारी, रियाज अंसारी, करीमुद्दीन, राहुल, प्रमोद, नागेंद्र चौधरी, मुकर्रम अंसारी आदि का कहना है कि टैंक मानकों के अनुरूप नहीं बनाया गया। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की है। उधर, एसडीएम परमानंद झा का कहना है कि मामला सज्ञान में है। गांव में बने ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया जाएगा।