फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Orders to file cash extortion report in the name of getting visa

Bijnor News: वीजा दिलाने के नाम पर नकदी ऐंठने की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Fri, 03 Feb 2023 09:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Orders to file cash extortion report in the name of getting visa
वीजा दिलाने में धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। सीजेएम शारिब अली ने वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी अहसान के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी विवेचना करने के आदेश कोतवाली शहर पुलिस को दिए हैं।


बिजनौर के मोहल्ला जुलाहान निवासी दिलशाद अहमद ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 15 फरवरी 2022 को वह दिल्ली से बिजनौर अपने घर बस से आ रहा था। बस में उसके पास अहसान बैठा हुआ था। उसने अपने को वीजा का काम करने वाला बताया और उसे झांसे में लेकर डेढ़ लाख रुपये में सऊदी जाने के लिए वीजा दिलवाने की बात कही। उसने घर से 10 हजार रुपये और पासपोर्ट अहसान को दे दिए। बाद में अपने फोन-पे नंबर पर 18 फरवरी से आठ जून के बीच एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शक होने पर जब उसने पैसे वापस करने को कहा तो उसके साथ गालीगलौज की। अधिवक्ता आबाद खान के अनुसार इस मामले में कोर्ट ने प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध होना पाए जाने पर थाना कोतवाली शहर को रिपोर्ट दर्ज कर उसकी विवेचना करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed