{"_id":"64593c5c62514c83d0086b50","slug":"order-to-register-murder-report-against-six-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-2841-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
Mon, 08 May 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 08 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
- पेड़ पर लटका मिला था युवक का शव, पुलिस ने दर्ज की थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीजेएम शिवानंद गुप्ता ने सोनू की मौत के मामले में शंकर सहित छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर इसकी विवेचना करने के आदेश थाना चांदपुर पुलिस को दिए हैं। साेनूू का शव नरेश के घर के पास वकैन के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने सोनू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
थाना चांदपुर के गांव अथाई निवासी डोरी सिंह ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पहले वह जिला अमरोहा में रहता था। वह वहां की जमीन, घर बेचकर अथाई गांव में आ गया। वहां उसके गांव अथाई के ही शंकर से अच्छे संबंध हो गए। शंकर ने अपनी लड़की मालो की शादी के लिए उससे अप्रैल 2019 में एक लाख रुपये उधार लिए थे। तीन महीने में पैसे लौटाने थे। रुपये नहीं लौटाने पर उसने अपने लड़के सोनू ने रुपये वापस मांगे तो उसके साथ शंकर और व उसके लड़कों ने मारपीट की। इसका फैसला गांव वालों ने करा दिया था।
शंकर सिंह की लड़की किसी के साथ चली गई थी। इस रंजिश के कारण झूठा मुकदमा उनके खिलाफ दर्ज कराया गया। 20 सितंबर 2021 को शाम आठ बजे उसके लड़के सोनू काे कलवा घर से लिवाकर ले गया। जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने शंकर और उसके परिवार वालो से पूछताछ की। उसके लड़के साेनूू का शव नरेश के घर के पास वकैन के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने सोनू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। आत्महत्या का मामला बताते हुए टाल दिया था। सीजेएम ने इस मामले में शंकर, उसके भाई लखपत, छिद्दू और लड़के कामेंद्र, छिद्दू के पुत्र सोमपाल, लखपत के पुत्र कलवा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।