फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to file report in fraud in the name of job

Bijnor News: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Wed, 21 Jun 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 21 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Order to file report in fraud in the name of job
- दिल्ली मैट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिए चार लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीजेएम शिवानंद गुप्ता ने नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये हड़पने के आरोपी राकेश कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी विवेचना करने के आदेश थाना कोतवाली शहर पुलिस को दिए हैं।

थाना हल्दौर के गांव खारी निवासी फरजान ने सीजेएम में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसने एक्सल कंप्यूटर सेंटर बिजनौर में कंप्यूटर कोर्स करने के लिए एडमिशन लिया था। वहां उसकी जान पहचान गांव झलरी निवासी राकेश कुमार से हो गई। राकेश कुमार ने उससे कहा कि उसकी जान पहचान डीएम आरसी दिल्ली से है। मैं तुम्हारी नौकरी दिल्ली मैट्रो में लगवा दूंगा। उसने नौकरी लगवाने के लिए चार लाख रुपये मांगे। उसने चार लाख रुपये राकेश कुमार को कंप्यूटर सेंटर के मालिक राहुल कुमार व मोहम्मद अदनान के सामने दिए। जब काफी तक नौकरी नहीं लगी, तब दबाव बनाने पर राकेश ने दो लाख 50 हजार रुपये का चेक उसके पिता जुल्फकार के नाम उसे दिया। बाकी रकम बाद में देने को कहा।
विज्ञापन

रुपये के सदमे के कारण उसके पिता का देहांत हो गया और चेक का भुगतान नहीं हुआ। बार-बार मांगने पर भी रुपया नहीं दिया। 28 अप्रैल 2023 को वह राकेश कुमार के घर राहुल व अदनान के साथ चार लाख रुपये मांगने पहुंचा। राकेश ने रुपये देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सीजेएम ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed