{"_id":"5e10dbe48ebc3e8791705d7f","slug":"opposition-to-attack-on-nankana-sahib-bijnor-news-mrt4621295152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना साहिब की घटना के विरोध में मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना साहिब की घटना के विरोध में मौन जुलूस
विज्ञापन
हल्दौर में थाने में डीएम को ज्ञापन देते सिख।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। सिख समाज के लोगों ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में पथराव व सिख परिवारों पर अत्याचार करने की कड़ी निंदा की। इसके अलावा सिखों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे का नाम परिवर्तित करने के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला और थाने पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मौके पर मौजूद डीएम को सौंपा।
नगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरुनानक बाग साहिब व गुरु दशमेश दरबार में शनिवार की दोपहर सिख समाज के लोग एकत्र हुए और पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा ननकाना साहिब में दो दिन पूर्व पथराव करने और गुरुद्वारे का नाम परिवर्तित कराए जाने की कोशिश की कड़ी निंदा की। इसके बाद दोनों गुरुद्वारों से निकले सिख समुदाय के लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। महिलाओं ने हाथों में पाकिस्तान विरोधी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सिख थाने पहुंचे और वहां पर मौजूद जिलाधिकारी रमाकांत पांडे को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुरुद्वारा गुरुनानक बाग साहिब कमेटी प्रधान सरदार जसवेंद्र सिंह रंगीला, व गुरुद्वारा दशमेश दरबार के प्रधान रणवीर सिंह समेत डॉ एसएस गुजराल, सुरेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, पीतांबर सिंह जसवीर कौर, सतनाम कौर, राजबाला कौर, दयाल कौर, संसार सिंह कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर पथराव पर रोष जताया
बिजनौर। भाजपा की मोहल्ला जाटान में हुई बैठक में सीएए के बारे में बताया गया और पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव पर रोष जताया गया। पूर्व जिला महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट किसी भारतीय मुस्लिम के खिलाफ नहीं है। कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर भारत में आए परिवारों को शरण देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है। इन देशों में अल्प संख्यकों पर बहुत अत्याचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे के ग्रंथी की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया और धर्मस्थलों पर भी कट्टरपंथी कब्जा कर रहे हैं। जो शरणार्थी भारत में आए हैं, उनमें 67 प्रतिशत दलित हैं। कहा कि विपक्षी दल मुस्लिमों को डराकर बरगला रहे हैं। कांग्रेस, साम्यवादी दल, तृणमूल कांगे्रस, सपा, बसपा मुस्लिमों को डराकर राजनीति कर रही हैं। सीएए किसी भारतीय मुस्लिक की नागरिकता नहीं लेगा। बैठक में संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, राजीव शर्मा, शैलेष कुमार, प्रसून गुप्ता, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र धीमान, केके धीमान, रंजीत आदि मौजूद रहे।