फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Operator dies after being hit by machine

मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत

Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Operator dies after being hit by machine
मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। मोहित पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते हुए घायल ऑपरेटर की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मूल रूप से झारखंड के रहने वाले जेवियर तिर्कि (57) पुत्र जोन तिर्कि पिछले तीस सालों से बिजनौर की शक्ति नगर कॉलोनी में रहते हैं। जेवियर पिछले 20 सालों से नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल में नौकरी करते थे। शुक्रवार की दोपहर वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख रेफर कर दिया, मेरठ ले जाते हुए रास्ते में जेवियर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक का बेटा दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करता है। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मिल में मशीन की चपेट में आने से एक कर्मी की मौत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed