{"_id":"6323759b07c2201c832dffd9","slug":"operate-sugar-mills-till-october-15-nazibabad-news-mrt6054355111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक संचालित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक संचालित करें
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। किसानों ने जिले की सभी चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक संचालित कराने की मांग की।
ड्वाकरा हॉल में आयोजित भाकियू की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता हुई। दिनेश कुमार ने कहा कि किसान कई समस्याओं से घिरा है। किसानों को अभी तक संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं किया गया। आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। पशुओं में लंपी स्किन रोग फैलने से किसान परेशान है। जिला महासचिव नरदेव सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। बैठक में किसानों ने 15 अक्तूबर तक चीनी मिलों का संचालन करने, किसानों के नलकूपों पर मुफ्त बिजली देने, लंपी रोग से बचाव के लिए पशुओं को टीके लगाने, आगामी पेराई सत्र में गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग की। इससे पूर्व विजेंद्र सिंह को तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संजीव कुमार, सौरभ कुमार, हुकुम सिंह, रामगोपाल, विजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।