{"_id":"6af3788d59ec89e666079e3c","slug":"the-forest-department-has-increased-its-vigilance-after-three-tigers-were-spotted-in-the-populated-area-bijnor-news-c-27-1-bij1025-195117-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन बाघों के आबादी में नजर आने पर वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन बाघों के आबादी में नजर आने पर वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन
कालागढ़। सूखासोत के बाद अब लकड़घाट क्षेत्र की आबादी में तीन बाघों के विचरण के चलते राहगीरों व बांध परियोजना क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। वन विभाग ने आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चौकसी बढ़ाने का दावा किया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व व जनपद बिजनौर की दक्षिणी सीमा से लगी आबादी में हिंसक वन्यजीवों के विचरण के चलते राहगीरों व रामगंगा बांध परियोजना के दोनों बांधों पर ड्यूटी करने वाले कर्मियों को जान हथेली पर लेकर दायित्वों का निर्वाह करना पड़ रहा है। बांधों के रास्तों पर कभी हाथी तो कभी बाघ या गुलदार से आमना सामना हो जाना आम बात है। इसके अलावा रामगंगा नदी के खादर के इलाके में बसे गांवों के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों का आवागमन भी अब खतरे से खाली नहीं है।
कुआखेड़ा खदरी व पुराना कालागढ़ क्षेत्र की ओर से इस्लामनगर पंचायत के गांवों से बच्चे कालागढ़ व भिक्कावाला के स्कूलों में आते जाते हैं। इस दौरान रास्ते में तीन बाघों के विचरण से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुबह शाम यहां बुजुर्ग व महिलाएं सैर के लिए आते जाते हैं। हाजी रईस अहमद, फय्याज अहमद अंसारी, विनोद धारियावाल आदि ने वन विभाग से वन्यजीवों को वनों में ही रोके रहने की मांग उठाई है। उधर वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर भी गश्त की जा रही है। मानव वन्यजीव संघर्ष की नौबत न आए इसके लिए लकड़घाट चौकी के गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। हाथी तक से गश्त की जा रही है।