फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only 20 percent students are associated with online studies

बीस फीसदी छात्र ही ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े

Sun, 20 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Only 20 percent students are associated with online studies
बीस फीसदी छात्र ही ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड बोर्ड स्कूलों में पढ़ने वाले मात्र 20 फीसदी छात्र-छात्राएं ही ई-लर्निंग पढ़ाई से जुड़े हैं। एक माह बाद विभाग की छात्रों की कम संख्या को लेकर नींद टूटी है। जिस पर छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ने की कवायद तेज की गई है। छात्रों की समस्याएं दूर करने के लिए विषयवार विशेषज्ञ नियुक्त किए हैं।
शासन ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों के लिए आनलाइन पढ़ाई 20 मई शुरू की है। जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब एक लाख छात्र कक्षा नौ, दस, ग्यारह व बारह में पढ़ते हैं। शासन के पढ़ाई ई-लर्निंग, डिजिटल, व्हाट्सएप ग्रुप से करने के निर्देश हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार ई-लर्निंग पढ़ाई से करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं ही जुड़े हैं। बताया गया कि छात्रों की विषयवार तथा चैप्टर वाइज समस्याएं दूर नहीं हो रही थीं। इसके लिए विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसलिए छात्र ऑनलाइन पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। मामला शासन तक पहुंचा। जिसके बाद से छात्रों को आनलाइन पढ़ाई से जोड़ने के प्रयास शुरू हो गए हैं। डीआईओएस ने छात्रों की विषय की समस्याएं दूर करने को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो दर्जन से अधिक विषय विशेषज्ञ नियुक्त किए हैं। निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बने हैं।
विज्ञापन

समस्याएं दूर करने के लिए चार घंटे का समय
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि छात्रों का ऑनलाइन पढ़ाई में समस्याएं दूर करने का समय निर्धारित कर दिया गया है। विषय विशेषज्ञ सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक उपलब्ध रहेंगे। छात्र जिला कंट्रोल रूम से संबंधित विषय के विशेषज्ञ के मोबाइल नंबर ले सकते हैं। शासन के निर्देश पर ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी के लिए जीजीआईसी बिजनौर में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इसका मोबाइल नंबर 9457841122 है। जीआईसी के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार प्रभारी हैं। जो नियमित अनुश्रवण करके रोजाना डीआईओएस को रिपोर्ट करेंगे। जहां से प्रतिदिन रिपोर्ट शासन को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है विषय विशेषज्ञ
हाईस्कूल - अंशु गुप्ता, अनुज कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, हिना कौसर, अमित चौहान, अजय भटनागर, शहजाद अहमद, योगेंद्र प्रताप, श्वेता भटनागर, सचिन भारद्वाज, उस्मान अहमद, गार्गी, दिप्ती यादव।

इंटरमीडिएट - डॉ. निर्मला शर्मा, चंद्र वरुण देशबंधु, गयूर आसिफ, सीमा रानी, सुधांशु वत्स, सुनील कुमार, भूपेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह, रोहित सिंह, रीना, स्वाति यादव, सत्यप्रकाश गंगवार, राकेश शर्मा, कैलाश चंद्र, पूजा रानी, शर्मिला सिंह, मनोज कुमार यादव, स्वप्निल, संजीव कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed